
सावन माह
Sawan 2024
हिंदी पंचांग के अनुसार, आषाढ़ के बाद सावन का महीना आता है। इस वर्ष सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगा।
Sawan 2024 : हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। इस वर्ष सावन 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त को समाप्त होगा। हिंदी पंचांग के अनुसार, आषाढ़ के बाद श्रावण मास आता है, जिसे सावन भी कहा जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस बार सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है, यानी सावन की शुरुआत ही सोमवार से हो रही है।
सावन के महीने में कई शिव भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं और कुछ लोग पूरे महीने प्याज, लहसुन, मांस, और शराब का सेवन नहीं करते हैं। सावन सोमवार व्रत में भक्त सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या खा सकते हैं : –

Sawan 2024
- भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन इस बार सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही समाप्त होगा। सावन के सोमवार की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और इस बार एक अद्भुत संयोग भी बन रहा है।
- सावन माह 2024 में कुल पांच सोमवार होंगे, जो कि लगभग 72 साल बाद हो रहा है। इस बार सावन का महीना 29 दिनों का है।
- सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को और अंतिम सोमवार 19 अगस्त को पड़ेगा। इस दौरान कुल पांच सोमवार व्रत होंगे। सावन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति योग और आयुष्मान योग में होगी।
- सावन माह में सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टि से सावन सोमवार का बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार विशेष उपाय करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। भक्तों को सावन के सोमवार का बेसब्री से इंतजार रहता है।
- इस महीने में भोले शंकर की विशेष आराधना की जाती है। लोग शिवजी का रुद्राभिषेक कराते हैं। सावन माह भगवान शिव का सबसे प्रिय समय होता है और इस दौरान श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भोलेनाथ की आराधना करते हैं, जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- सावन के पावन महीने में शिव भक्त कावड़ लेकर आते हैं और गंगा जल से शिवजी का अभिषेक करते हैं। इस समय भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा होती है।

सावन में 5 सोमवार (Sawan Somwar)
सावन में 5 सोमवार व्रत रहेंगे. इसके अलावा कई विशेष शुभ योग भी आएंगे. ऐसी मान्यता है कि इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है.
इसे भी पढ़े :-Daan Ke Niyam: भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, नहीं मिलेगा पुण्य
सावन सोमवार की तिथियां (Sawan Somwar List 2024)
- 22 जुलाई सोमवार- सावन पहला सोमवार
- 29 जुलाई सोमवार- सावन दूसरा सोमवार
- 05 अगस्त सोमवार- सावन तीसरा सोमवार
- 12 अगस्त सोमवार- सावन चौथा सोमवार
- 19 अगस्त सोमवार – सावन पांचवा सोमवार
सावन का महत्व (Sawan Significance)
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस महीने जो भी पार्वती और भगवान भोलेनाथ की आराधना करता है, उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। इसके फलस्वरूप, महादेव ने पार्वती जी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वर दिया।
इसे भी पढ़े :- Shivling Dream: सपने में शिवलिंग दिखे तो क्या करना चाहिए?
माना जाता है कि जो भी सावन के सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करता है, उसे मनचाहा वर या वधू प्राप्त होता है। इसके अलावा, सावन के सोमवार का व्रत रखने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।
श्रावण मास में शिव जी की पूजा कैसे करें?
सावन सोमवार पूजा विधि
सावन सोमवार को विशेष रूप से शिवजी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहाँ सावन सोमवार की पूजा विधि को विस्तार से बताया गया है:
- स्नान और शुद्धि: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद घर के पूजा स्थल को साफ करें और उसे सुंदर फूलों से सजाएं।
- शिवलिंग अभिषेक: शिव जी के ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र या किसी अन्य शिव मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बना पंचामृत अर्पित करें।
- भोग अर्पण: भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, फल, और फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहें।
- आरती और पाठ: शिव जी की आरती करें और शिव चालीसा का पाठ करें। अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
- प्रसाद: भगवान शिव को सूजी का हलवा, मालपुए, खीर और अन्य मिठाई का भोग लगाएं।
- महामृत्युंजय मंत्र: महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। यह मंत्र इस प्रकार है:
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
इस विधि से भगवान शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए- (Sawan Somwar Me Kya Khana Chahiye)
- सात्विक भोजन-
सावन सोमवार व्रत में आप सात्विक भोजन का सेवन कर सकते हैं। व्रत के दौरान आप आलू, दही, हलवा, मीठा आदि खा सकते हैं।
- फल-
सावन सोमवार व्रत में आप विभिन्न फलों का सेवन कर सकते हैं। आप आम, सेब, केला, तरबूज, और अनार जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- डेयरी उत्पाद-
सावन सोमवार व्रत में आप दही, दूध और पनीर जैसी चीजें खा सकते हैं।
- सूखे मेवे-
व्रत के दौरान सूखे मेवे का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप एक मुट्ठी सूखे मेवे को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। शाम की चाय के साथ आप भुने हुए मखाने भी खा सकते हैं।
Disclaimer :
यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है और Sanatan Pragati किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए।